फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teenager kidnapped by three youths, Gangrep

किशोरी को अगवा कर तीन युवकों ने किया गैंगरेप

Wed, 08 Jul 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 08 Jul 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Teenager kidnapped by three youths, Gangrep
घर के बगल में नहर की तरफ गई 13 वर्षीया एक किशोरी को अगवा कर तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल मुआयना के लिए भेज दिया है। घटना चार जुलाई की है।
विज्ञापन



पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक मधुबन के एक गांव की कक्षा नौ की छात्रा चार जुलाई की शाम अपने घर के बगल में स्थित नहर की तरफ गई थी।


 इसी दौरान मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए और मुंह बंद कर उसे उठा ले गए। उन्होंने सिवान में किशोरी के साथ रेप किया और भोर में दस किलोमीटर दूर ले जाकर गाई गंवा के सिवान में छोड़कर फरार हो गए। इधर, किशोरी के घर न लौटने पर परिवार वाले परेशान हो गए। उन्होंने रातभर उसकी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली।
विज्ञापन



अगले दिन पाँच जुलाई को गाई गवा के लोगों ने पूछताछ कर उसे उसके घर पहुंचाया। छह जुलाई को किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ के आधार पर कटघरा शंकर के पांच युवकों को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उनमें से दो आरोपियों ओर मोटरसाइकिल को किशोरी ने पहचान लिया। आरोपियों में कटघरा शंकर निवासी अभिमन्यु तुरहा और उमेश शामिल हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया। तीसरा आरोपी उनका रिश्तेदार है जो बिहार के सिवान अंतर्गत जीरादेई का रहने वाला है। थानाध्यक्ष केके पांडेय ने बताया कि किशोरी को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed