{"_id":"589e082d4f1c1b7b0d378e31","slug":"seminary-student-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे के छात्र ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदरसे के छात्र ने की आत्महत्या
mau
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
सिकंदर अंसारी
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के कादीपुरा मोहल्ला स्थित मदरसा कासीमुल उलूम के एक छात्र ने शुक्रवार को कमरे की छत के हुक में मफलर लगाकर फांसी लगा ली। सूचना पर हेडमास्टर व शिक्षकों ने शव को नीचे उतरा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक पर्चे पर लिखे सुसाइड नोट में उसने मां को संबोधित करते लिखा है कि उसने एक दुकान से एक सौ रुपया उधार ले रखा है, उनको दे देना।
मदरसा कासिमुल उलूम कादीपूरा के कमरा नंबर 4 में रहकर देवरिया जनपद के मुकुंदपुर अतरारी निवासी सिकंदर अंसारी (15) पुत्र अब्दुल कयूम ने इसी साल जुलाई में प्रवेश लिया था। यहां रहकर वह हिफ्ज (कुरान कंठस्थ) कर रहा था। उसी कमरे में रह रहे शाहबाज, मोहम्मद उमर के अनुसार शुक्रवार की सुबह साथियों के साथ भोर की नमाज पढ़ने के बाद कमरे में आ गया। उसके साथी छात्रों ने सिकंदर से कुरानख्वानी में चलने को कहा तो उसने मना कर दिया। साथी जब लौट के आये तो वह बरामदे में तखत पर बैठकर अपनी मूंछ बना रहा था । इसके बाद वह लोग परिसर में खेलने चले गए। दोपहर में खेलकर लौटने के बाद कमरे का दरवाजा खुलवाने लगे तो वह अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो लड़कों ने पीछे जाकर खिड़की के पट को खोलकर देखा तो सिकंदर मफलर के सहारे छत के हुक से लटक रहा था। सहपाठियों के अनुसार सिकंदर दो दिन से उदास था और कम बात कर रहा था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा और उसके परिवारीजनों को सूचना दी। दोपहर बाद घरवाले मदरसा पहुंच गए। बताया कि तीन भाइयों में सिकंदर बीच का था। पुलिस ने सिकंदर के साथ कमरे में रह रहे बिहार के अररिया व सीतामढ़ी के 5 छात्रों से पूछताछ करने के बाद जानकारी ली। पुलिस ने सुसाइड नोट भी कब्जे मेें ले लिया है।