फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Platinum wire handle, including seven police boarded smuggler

प्लेटिनम तार समेत सात तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े

Thu, 18 Aug 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 18 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय थाने की पुलिस ने बुुधवार की शाम सात तस्करों को गिरफ्तार को उनसे एक किलो 280 ग्राम प्लेटिनम तार जब्त किया है। पुलिस के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये है। क्षेत्राधिकारी घोसी रविन्द्र सिंह ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि अपराह्न एक बजे के करीब मुखबिर से सूचना पर दोहरीघाट पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


आजमगढ़ रोड पर वाहनों की जांच के दौरान पुलिस की घेराबंदी देख स्वीफ्ट कार सवार रामघाट रोड से भागने लगे। पुलिस ने कार को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार से एक किलो 280 ग्राम प्लेटिनम तार बरामद हुआ। इस दौरान कार में सवार सातों तस्करों को धर दबोचा।  पूछताछ के बाद आरोपियों ने बताया कि वे इसको बेचने के लिए आये थे। लेकिन सौदा मंजूर ने होने पर वे धातु को लेकर कोलकाता जा रहे थे।
विज्ञापन


पकड़े गए तस्करों में संजीव शर्मा मऊ जिले के दोहरीघाट थाने के जमुनीपुर गांव का, प्रभात कुमार राउत उड़ीसा प्रांत के देवगांव  जिले का, दिप्ती रंजन उड़ीसा प्रांत के जसपुर जिले के जैगवा थाना क्षेत्र के  निविश्वा गांव का, प्रमोद खटोई भी उड़ीसा के धेनताली जिले के थाना-भुवन क्षेत्र के सामर गांव का, दुर्योधन पाल जलसर जिले के बोझी थाना अंतर्गत वहया गांव का, धीरेंद्र कुमार जलसर जिले के वाल्यापोषी थाने के साम्भल गांव का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्करों का पुलिस ने क्षेत्र खनिज/विनाश और विनियमन/ अधिनियम के तहत चालान कर दिया गया। पकडे़ गये तस्करों ने स्थानीय स्तर पर संजीव शर्मा को साथ में मिलाया था।  वह सौदा कराने के लिए उन्हें उडीसा से लेकर यहां आया था। पुलिस ने बताया कि इस तार का प्रयोग विस्फोटों के अलावा आभूषण भी तैयार किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed