फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nand-Bhabhi arrested for cheating

ठगी करने की आरोपी ननद-भाभी गिरफ्तार

Sun, 24 Jun 2018 12:36 AM IST
mau
mau Updated Sun, 24 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
Nand-Bhabhi arrested for cheating
इंदारा बाजार में नकली गहनों के साथ हेराफेरी कर रही इन दो महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा। - फोटो : mau
 कोपागंज क्षेत्र के इंदारा बाजार में शनिवार को एक सराफा दुकानदार को नकली सोने के गहने सस्ते दामों पर बेंचकर असली सोने के गहने लेकर सराफा कारोबारी को महिला ठगों ने ठगी का शिकार बनाने का प्रयास किया। ठगी की आशंका होने पर दुुकानदार ने इन महिलाओं की फोटो को दूसरे सराफा कारोबारी जो कि 9 जून को ठगी का शिकार हुआ था, उससे मोबाइल पर वाट्सएप के जरिए ठगी करने वाली महिलाओं की फोटो मंगव्राई। मोबाइल में आई फोटो से इन महिलाओं का हुलिया बिल्कुल ही मिल जाने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला ठगों को हिरासत में ले लिया। महिला ठग आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र की निवासिनी ननद भाभी है।
विज्ञापन


कोपागंज थाना के हरिश्चंद राकेश कुमार आभूषण केंद्र इंदारा बाजार पर दो महिलाएं शनिवार को गईं। महिलाओं ने दुकानदार को एक नेपाली हार देते हुए उन्हें काफी सस्ते में गिरवी रखने को कहा। दुकानदार ने इसका कारण पूछा तो वह महिलाओं के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ। इसके पहले 9 जून को श्री राजीव आभूषण सलाहाबाद की दुकान पर फर्जी नाम पता बताकर एक लाख रुपए गहने गिरवी रखकर ठगी की थी। जब दुकानदार ने वहां फोन से पता किया तो इस नाम का कोई नहीं मिला। इसकी सूचना जिले के सभी दुकानदारों को हो गई थी। महिलाओं को देखकर दुकानदार को हरिश्चंद को ठगे जाने का शक हुआ तो उसने श्री राजीव आभूषण केंद्र सलाहाबाद के मालिक राजन वर्मा पुत्र स्व. सुबाष वर्मा निवासी सब्जी मंडी से मोबाइल से बातकर उन महिलाओं का अपने व्हाट्सएप्प पर फोटो मंगाकर देखा तो वही महिला थी, तब दुकानदार ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों महिला ठग बहाना कर खिसकने की फ़िराक में लग गईं। इस बीच पुलिस वहां पहुंच गई और दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पकड़ी गई महिलाओं ने खुद को शांति देवी पत्नी कमलेश वर्मा निवासी जमीर पुर थाना तरवां आजमगढ़, अनीता पत्नी श्रवण निवासी अतरौली की निवासी बताया। महिलाओं ने बताया कि वह ननद व भाभी हैं। जानकारी पाकर एसओ सरायलखंसी भगत सिंह भी पहुंच गए। सीओ सिटी राजकुमार ने बताया कि महिला ठगों से पूछताछ कर उनके गिरोह के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed