{"_id":"57ab718f4f1c1bb461ee5fb5","slug":"mau-shot-in-half-lakh-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में गोली मारकर साढ़े तीन लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मऊ में गोली मारकर साढ़े तीन लाख लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
मऊ में लूट के बाद बदमाशों की गोली से घायल अस्पताल में भर्ती हीरालाल राजभर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर से सटी चीनी मिल के आगे सैयदबाड़ा के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर उसके पास से तीन लाख 53 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित बाइक से दोहरीघाट से रुपये लेकर मऊ जा रहा था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
घायल हीरालाल राजभर (28) पुत्र राजेंद्र राजभर घोसी कोतवाली के मखदुमपुर हरिगांव का निवासी है। वह दोहरीघाट के बीएसएनएल के फ्रेंचाइजी के यहां काम करता है। वह बुधवार को गांव निवासी दिलीप गोंड के साथ दोहरीघाट से बैग में तीन लाख 53 हजार रुपये लेकर बाइक से मऊ स्थित एक बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था। बाइक दिलीप चला रहा था। दोनों जमलापुर गांव के सामने सैयदबाड़ा के पास पहुंचे तभी पीछे से बाइक से आए तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनसे बैग छीनने लगे।
हीरालाल ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उसे गोली मार दी। गोली हीरालाल की जांघ में लगी। इसके बाद लुटेरे बैग छीनकर भाग निकले। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश घोसी कोतवाली क्षेत्र के धरौली मोड़ से बोझी की तरफ भाग निकले। दिलीप ने पीछा भी किया लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। घायल हीरालाल को सीएचसी घोसी से मऊ रेफर कर दिया गया। एएसपी सुनील सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। अभी लूट के बाबत तहरीर नहीं मिली है।