फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   loot

कोल्डड्रिंक सेल्समैन को तमंचा सटाकर हजारों ले उड़े

Mon, 09 May 2016 11:53 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Mon, 09 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
loot
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोपागंज थाना क्षेत्र के सरवांगरीबपुर गांव के समीप सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक कोल्डड्रिंक सेल्समैन को तमंचा सटाकर 29,400 रुपये लूट लिए। घटना के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए कोईरियापार की तरफ भाग गए। इसके बाद सेल्समैन ने घटना की जानकारी पुलिस और एजेंसी स्वामी को दी। 
विज्ञापन



कस्बा निवासी श्रीराम जायसवाल की ओम कोल्डड्रिंक नाम से मिनी एजेंसी है। यह आस पास क्षेत्रों में कोल्डड्रिंक की सप्लाई कराते हैं।  सोमवार को इनका सेल्समैन अजय पुत्र रामधनी निवासी धवरियासाथ जो चालक का भी कार्य देखता है मैजिक पर कोल्डड्रिंक लादकर कोईरियापार गया था। यहां से कोल्डड्रिंक बेचकर वह वापस कोपागंज आ रहा था।
विज्ञापन



अभी वह सरवांगरीबपुर गांव के समीप पहुंचा था कि पीछे से ओवरटेक कर एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसकी मैजिक रुकवाई। मैजिक रुकते ही बदमाशों ने वाहन चला रहे चालक एवं सेल्समैन अजय के कनपटी पर तमंचा सटा दिया। इससे वह दहशत में आ गया। उसके साथ एक अन्य लेबर भी था उसकी भी घिघ्घी बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बदमाशों ने उसके पास से कोल्डड्रिंक बिक्री के 29400 रुपये लूट लिया और फरार हो गया। घटना के बाद सेल्समैन दहशत में आ गया और किसी प्रकार अपने मालिक श्रीराम जायसवाल को सूचित किया। चालक के साथ श्रीराम जायसवाल थाने पहुंचे और पुलिस को अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष कृष्णमुरारी मिश्र घटना स्थल पर पहुंचे और बदमाशों के सुरागरसी में जुट गए। लाख प्रयास के बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed