{"_id":"5b2aa3b54f1c1bab6e8b8ee4","slug":"kishore-murder-case-exposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की हत्या मामले का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर की हत्या मामले का पर्दाफाश
mau
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
कोपागंज थाने पर ओबैदुल्ला को मारने वाले युवक की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ करते एएसपी शैलेन्द्र श्रीवास्तव।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के कुर्थी जाफरपुर गांव के पास हत्या कर फेंकी गई किशोर की लाश की घटना में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी होने पर पुलिस ने बुधवार को मामले का खुलासा किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी दस लाख रुपये फिरौती वसूलने के चक्कर में किशोर ओबैदुल्लाह को बहला फुसलाकर ईंट भट्ठे पर ले गया था और रस्सी से गला कस कर उसकी हत्या कर फरार हो गया था। सर्विलांस से आरोपी की लोकेशन लेकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
आरोपी अजीज उर्फ हिसामुद्दीन के पकड़े जाने पर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को कोपागंज थाने पहुंचकर घटना का खुलासा किया। बताया कि मृत किशोर के पिता कपड़े के अच्छे कारोबारी है। इसके चलते आरोपी ने दस लाख रुपये की फिरौती वसूलने के चक्कर में ओबैदुल्लाह को ईंट भट्ठे पर बंधक बनाया और उसके पिता को फोन मिलाया। लेकिन संयोग से पिता का फोन उठा नहीं। इसके बाद आरोपी अजीज घबरा गया। सोचा यदि वह ओबैदुल्लाह को छोड़ता है तो घर जाकर वह सबको पूरी घटना बता देगा। इसी उहापोह में उसने नायलान की रस्सी से ओबैदुल्लाह का गला घोट उसकी हत्या कर दी और शव को छोड़कर फरार हो गया।
चूंकि किशोर के साथ अंतिम बार अजीज देखा गया था, इस अधार पर परिवार के सदस्यो ने उसे आरोपित करते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी के फरार होने से पुलिस का शक यकीन में बदल गया। सर्विलांस से आरोपी का लोकेशन ट्रेस होने पर पुलिस ने उसे बुधवार को कोतवाली के मुंशीपुरा स्थित पुल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी अजीज ने बताया की वह हैदराबाद में एक होटल में खाना बनाने का कार्य करता था। घटना के चार दिन पहले वह ईद का त्यौहार मनाने घर आया था। इसी बीच उसके मन में दस लाख रुपये कमाने की धुन सवार हुई और उसने ओबैदुल्लाह की हत्या कर दी।