फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kaka's Property Sees

काका की संपत्ति सीज

Sun, 30 Jul 2017 11:54 PM IST
mau news
mau news Updated Sun, 30 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kaka's Property Sees
सीज करती पु‌ल‌िस
मऊ। पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश काका पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। हत्या सहित कई मामलों में जेल भेजने के बाद रविवार को प्रशासन ने पूर्व ब्लाक के गांव पखईपुर पहुंचकर उनकी राइस मिल सहित 68 लाख 38200 की संपत्ति को सीज किया। प्रशासन की इस कार्रवाई से पूर्व ब्लाक प्रमुख के परिवार एवं उनके समर्थकों में खलबली की स्थिति है। संपत्ति सीज करते समय भारी फोर्स के साथ मौके पर एसडीएम एवं सीओ उपस्थित रहे।       
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह काका पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट आदि के 60 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। रमेश सिंह काका को गत दिनों रमजान में धार्मिक स्थल पर मांस फेंकने एवं एक व्यक्ति की हत्या कराए जाने का आरोप है। पुलिस ने इसमें रमेश सिंह काका सहित पांच लोगों को आरोपी बनाया था। गत दिनों रमेश सिंह काका को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया। गैंगस्टर एक्ट के तहत ही प्रशासन ने राजस्व विभाग से उसकी अवैध संपत्ति की जांच कराई तो एक राइस मिल सहित 68 लाख 38 हजार 200 रुपये की संपत्ति का आंकलन किया गया। रविवार को एसडीएम राजेश कुमार, सीओ राजकुमार यादव सहित सरायलखंसी, कोतवाली, दक्षिणटोला सहित कई थानों की पुलिस ने रमेश सिंह काका के पैतृक गांव पखईपुर में जाकर राईस मिल और भूमि को सीज किया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी राजकुमार यादव ने बताया कि यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत अवैध संपत्ति का राजस्व विभाग से आंकलन कराने के बाद की गई है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed