{"_id":"5717c7384f1c1bb8628b49d5","slug":"jila-panchayat-member-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य को पीटकर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला पंचायत सदस्य को पीटकर किया घायल
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन थाना क्षेत्र के कमलसागर गांव से मंगलवार की रात शादी समारोह से लौट रहे जिला पंचायत सदस्य नेहाल व उनके चालक को कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। जिला पंचायत सदस्य ने बुधवार को थाने जाकर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। घायल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के लधुआई गांव निवासी नेहाल उर्फ टीपू वार्ड संख्या चार मर्यादपुर से वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। नेहाल के मुताबिक मंगलवार की रात कमलसागर गांव में पूर्व प्रधान सूर्यनाथ यादव के यहां बारात आई थी। उसी में वह निमंत्रण में शामिल होने के लिए गए थे। लगभग दस बजे रात को वह अपनी गाड़ी से वहां पहुंचे थे। कुछ देर तक रहने के बाद वह निमंत्रण देकर वापस वह अपनी खड़ी चार पहिया वाहन में बैठने जा रहे थे कि रास्ते में खड़े कुछ बदमाशों ने नेहाल के मुंह पर एकाएक मुक्के से हमला कर दिया। अचानक हमले से नेहाल की आंख चोटिल हो गई, इसी बीच चार-पाँच बदमाश और आ गए और लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी।
शोरगुल सुनकर नेहाल का ड्राइवर रामपुर निवासी शाहनवाज मौके पर बीच बचाव करने गया तो हमलावरों ने उसे भी मारकर घायल कर दिया। इस दौरान पहुंचे गांव के कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। घटना का कारण पुरानी रंजिश व डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। बुधवार को जिला पंचायत सदस्य ने थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।