फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Girl hang self

छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 24 Dec 2016 11:10 PM IST
Updated Sat, 24 Dec 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Girl hang self
फांसी - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी छात्रा ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा के आत्महत्या करने के कारण की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

 दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी सुरेंद्र राजभर की पुत्री माधुरी (18) गोठा स्थित बालिका इंटर कॉलेज में 12 वीं की छात्रा थी। बताया जाता है रोज की तरह शुक्रवार की रात उसने परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाया। इसके बाद सोने चली गई। रात के समय माधुरी ने कमरे की छत में दुपट्टा का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया। परिवार के सदस्यों को इस घटना की जानकारी शनिवार की सुबह उस समय हुई, जब काफी देर बाद माधुरी कमरे से बाहर नहीं निकली। सुबह लड़की के पिता उसे जगाने पहुंचे। लेकिन छत से पुत्री का शव लटकते देख पिता दहाड़े मारकर रोने लगे। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांव के लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची, पुलिस छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। बताते चले मृत छात्रा छह भाई बहनों में सबसे छोटी थी। उसके परिवार की माली हालत काफी खराब थी। पिता गोरखपुर जिले में मजदूरी करता था। जबकि अन्य भाई भी इधर उधर मजदूरी आदि करते थे। छात्रा के आत्महत्या करने के कारण की जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस शव कब्जे में लेकर घटना के कारण का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed