{"_id":"5afc72624f1c1be8408b5bdf","slug":"firing-on-advocate-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता पर फायरिंग, घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता पर फायरिंग, घायल
mau
Updated Wed, 16 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
गोली से घायल जिला अस्पताल में भर्ती अधिवक्ता असलम अली ।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा मुहल्ला में बुधवार की सुबह कचहरी जा रहे अधिवक्ता असलम को घेरकर बदमाशों ने गोली मार दी। हाथ में गोली लगने के बाद भी अधिवक्ता हमलावरों से भिड़ गए। जिस पर बदमाशों ने असलहे की बट से उनके सिर पर प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया और फरार हो गए। इस दौरान अधिवक्ता ने बदमाशों में से एक का असलहा छीन लिया। घायल अधिवक्ता का प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में पांच नामजद सहित आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिवक्ता पर हुए प्राणघातक हमला मौके पर मौजूद सीसी टीवी में कैद हो गया।
घायल अधिवक्ता असलम अली नन्हें (42) शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा मुहल्ले के निवासी हैं, और दीवानी कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। रोजाना की तरह वह सुबह घर से दीवानी कचहरी के लिए रवाना हुए। वह अपने घर से दस मीटर आगे बढ़े कि कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया जिस पर वकील हमलावरों से भीड़ गए। तभी बदमाशों ने तमंचे से फायर किया। इस दौरान गोली अधिवक्ता के हाथ को जख्मी करते हुए निकल गई। इस पर अधिवक्ता बदमाशो ंसे भिड़ गए। जिस पर बदमाशों ने उन पर तमंचे की मुठिया से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। मौका पाकर हमलावर फरार हो गए। घटना के दौरान हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर अधिवक्ता के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। घायल को तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बाद अधिवक्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। इसमें अधिवक्ता ने फिरोज पुत्र अब्दुल हफीज, अबू ओजैफ पुत्र फिरोज और इरशाद पुत्र शौकत तथा तीन अज्ञात लोगों को आरोपित किया। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद और तीन अज्ञात के विरुद्व मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। स बीच घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में अधिवक्ता जिला अस्पताल पहुंचे। इस बाबत सीओ सिटी राजकुमार का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश का है। पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। सीओ ने बताया कि मेडिकल मुआयना की रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है। कहा कि अधिवक्ता ने बदमाशों छीना गया पुलिस को सौँप दिया है।