फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Firing by miscreants looted bike

बदमाशों ने फायरिंग कर लूट ली बाइक

Sat, 24 Dec 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Sat, 24 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
थाना चिरैयाकोट अंतर्गत ग्राम सिरसा के समीप आजमगढ़-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे एक मोटरसाइकिल पर  सवार असलहाधारी दो बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर एक युवक की बाइक और  उसकी मोबाइल लूट ली।
विज्ञापन


घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन शुरु की लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लग सका।
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासी  सर्वजीत यादव सुबह साढ़े सात बजे  चिरैयाकोट की ओर से अपने घर मोटरसाइकिल से जा रहा था। 

उनके पीछे से एक दूसरे मोटरसाइकिल पर असलहाधारी दो बदमाश आ रहे थे। सिरसा गांव के समीप बदमाशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। एक बदमाश ने सर्वजीत के कनपटी  पर असलहा सटा दिया तथा दूसरे ने अपनी मोटरसाइकिल पर बैठे-बैठे ही दूसरे असलहे से हवा में फायरिंग कर उसकी मोटरसाइकिल और मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन


घटना के बाद बदमाश सरसेना से पचीस्ता गांव की ओर भाग गये । सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष स्वरूप कुमार  वर्मा ने घटना स्थल पर पहुंच कर बदमाशों की खोजबीन शुरु की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed