फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Factory busted of illegal detainees, three arrested

अवैध असलहों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन पकड़े

Sat, 27 Apr 2019 12:15 AM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Sat, 27 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Factory busted of illegal detainees, three arrested
शहर कोतवाली क्षेत्र में बरामद अवैध हथियार एवं गिरफ्तार तीन आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी सुरेंद्र बहादुर। - फोटो : mau
 स्वाट टीम और शहर  कोतवाली पुलिस ने ढेकुलिया घाट पुल के नीचे से शुक्रवार को तीन असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक पिस्टल, 10 तमंचे, 15  कारतूस, तीन मैगजीन एवं असलहे बनाने के उपकरण बरामद किए गए। तस्करों में एक आजमगढ़ और बाकी दो मऊ जिले के हैं। एसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पकड़े गए असलहा तस्कर रामअधार पुत्र स्व. जगरुप हरिजन आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाने के गोछा गांव का निवासी है जबकि राजेश पुत्र रामविलास घोसी कोतवाली के भिखारीपुर गांव का निवासी है तथा सलाउद्दीन खान पुत्र स्व. सरफुद्दीन सरायलखंसी थाने के हरपुर गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तीनों लोग अवैध असलहों का कारोबार करते हैं। ये खुद असलहे बनाते और बेंचते हैं। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से ये लोग पुल के नीचे ही अपना अड्डा बनाये थे। अवैध असलहों के कारोबार से हुई कमाई ही इनके जीविकोपार्जन का जरिया है।
विज्ञापन


  पुलिस ने इनके पास से 315 बोर के आठ तमंचे, 32 बोर की एक पिस्टल, 32 बोर का एक तमंचा, तीन मैगजीन, नौ कारतूस (315 बोर एमएम), छह खोखा कारतूस (12 बोर), असलहे बनाने के विभिन्न प्रकार के उपकरण, लोहे की नाल ,अदद फर्मा, ड्रिल मशीन, भट्ठी मशीन, निहाई, लोहे की पाइप और चद्दर, छेनी, रेती, हथौड़ी, पिलास, कोयला व तमंचे बनाने के छोट-छोटे यंत्र  बरामद किया। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर ने बताया कि पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed