फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Entered miscreants looted warehouse employee

गोदाम में घुसे बदमाशों ने कर्मचारी को लूटा

Tue, 02 Aug 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 02 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Entered miscreants looted warehouse employee
crime - फोटो : demo pic
दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के माता पोखरा के निकट स्थित एक आटो एजेंसी के गोदाम में बदमाश असलहे से लैस होकर घुसे। इस दौरान एजेंसी संचालक एवं उनके कर्मचारी से असलहा के बल पर नगदी भी लूट ली और मारपीट कर घायल भी कर दिया। इस संबंध में व्यापारी ने दो नामजद सहित एक दर्जन बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। विवाद का कारण व्यापारी से भूमि का विवाद बताया जा रहा है। बदमाशों ने व्यापारी को जान से मारने की भी धमकी दी है।
विज्ञापन



दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के दशई पोखरा स्थित एक आटो एजेंसी है। सोमवार की शाम एजेंसी पर संचालक शादाब अंसारी एवं उनके कर्मचारी खैरूल बसर गाड़ियों की गिनती करा रहे थे। इस दौरान उनके कर्मचारी को पूछते हुए कई बदमाश एजेंसी में घुस गए।
विज्ञापन



 खैरूल बसर को देखते ही उन पर हमला बोल दिया इससे उनका सिर फट गया। यह देख एजेंसी संचालक जब छुड़ाने गए तो बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया। कर्मचारी को मारपीट उसके पाकेट से 5500 रूपया भी बदमाश लूट लिए। संचालक के मना करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस संबंध में खैरूल बसर की तहरीर पर पुलिस ने शाहिद लारी, अवधेश यादव सहित कई अज्ञात पर लूट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed