{"_id":"59fcb1ef4f1c1bca678b90bd","slug":"caught-the-sadhu-with-two-young-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवतियों संग साधु को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवतियों संग साधु को पकड़ा
mau news
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
आरोपी बाबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र मंडुसरा गांव के जंगल में शुक्रवार की सुबह पुलिस ने एक साधु कपिलानंद भारती को दो युवतियों के साथ पकड़ा। पुलिस के साथ आए आजमगढ़ के दंपती ने दोनों युवतियों को अपनी बेटियां बताया। जबकि युवतियों ने उनको माता-पिता मानने से इनकार कर दिया। आजमगढ़ के बिलरियागंज थाने की पुलिस साधु और दोनों युवतियों को पूछताछ के लिए लेकर चली गई। बिलरियागंज पुलिस का कहना है कि युवतियों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
आजमगढ़ के बिलरियागंज थाने के कोठिया गांव निवासी जयराम की दो पुत्रियां वर्ष 2014 में संदिग्ध हाल में लापता हो गई थीं। जयराम ने इसकी रिपोर्ट बिलरियागंज थाने में दर्ज कराई थी। जयराम की एक रिश्तेदारी मऊ के रानीपुर थाने के दरौरा गांव में है।
पिछले दिनों जयराम रिश्तेेदार के घर आया था। इस दौरान वह मंडुसरा गांव के जंगल में चला गया। वहां साधु के साथ साध्वी वेश में दोनों युवतियों को देखा। जयराम के अनुसार दोनों युवतियां उसकी पुत्री हैं। जयराम ने पुलिस को इससे अवगत कराया। इसके बाद शुक्रवार को जयराम मंडुसरा गांव के जंगल में कुटी पर पहुंचा। उनकी पत्नी भी साथ थी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की। साधु ने अपना नाम कपिलानंद भारती पुत्र रामानंद बताया। वह बिहार के गया जिले के डुमरिया थाने के विशुनपुर गांव का निवासी है। जबकि युवतियों ने बताया कि उनके माता-पिता नहीं है।
विज्ञापन
साधु के मुताबिक उसे दोनों असोम के कामाख्या धाम पर लावारिस मिली थीं। दूसरी तरफ, बेटी होने का दावा करने वालों के पास वर्ष 2014 में बिलरियागंज थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट की प्रति थी। रानीपुर थाने की पुलिस ने उच्चाधिकारियों से बातचीत कर सूचना आजमगढ़ के बिलरियागंज थाने को दी। शाम को पहुंची बिलरियागंज थाने की पुलिस साधु के साथ दोनों युवतियों को लेकर आजमगढ़ चली गई। इस बारे में बिलरियागंज थाने की पुलिस का कहना है कि युवतियों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ मुहम्मदाबाद गोहना अनिल कुमार ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए आजमगढ़ भेजा गया है। क्योंकि वहां बिलरियागंज थाने में युवतियों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज है।