फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पानी भरे गढ्ढे में डूबने से बालक की मौत

पानी भरे गढ्ढे में डूबने से बालक की मौत

Sun, 10 Feb 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
पानी भरे गढ्ढे में डूबने से बालक की मौत
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र कें ग्राम पचीस्ता में घर से थोड़ी दूरी पर स्थित एक नलकूप के गड्ढ़े में भरे पानी में डूब कर पांच वर्षीय बालक की मौत शनिवार को हो गई। परिजन खोजते हुए पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। आनन फानन में बाजार स्थित एक चिकित्सालय ले गये वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र कें ग्राम पचीस्ता निवासी राजबहादुर राम का 5 वर्षीय बालक सौरभ कुमार शनिवार की दोपहर 12 बजे खेलते खेलते घर से थोड़ी दूरी पर स्थित एक नलकूप पर गया था। वह नलकूप के पास बने गड्ढ़े में भरे पानी में गिर कर डूब गया। उस समय नलकूप पर कोई नहीं था। बालक अकेला था। कुछ देर बाद परिजन खोजते हुए नलकूप के पास पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाले तो उसकी सांसें चल रही थीं। परिजन उसे लेकर बाजार स्थित एक चिकित्सालय पर ले गये लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मृत बालक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed