सरायलांसी थाना क्षेत्र के कहिनौर गांव के महलीपुर पुरवे से मंगलवारकी शाम लगभग आठ बजे छह लोगों को उठा लिया। पुलिस सभी लोगों को लेकर गाजीपुर चली गई।इस मामले में मुकामी पुलिस कुछ भी बताने से परहेज करती रही। पुलिस ने इन लोगों को महलीपुर गांव से तीन फरवरी को गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के मटेहूं गांव में गई एक बारात से एक बोलेरो चोरी के मामले में उठाया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार महलीपुर निवासी लल्लन मौर्य के भानजे की बारात तीन फरवरी को मटेहू गई थी। उस बारात में बारातियों को लेकर गई नसीरपुर गांव निवासी विक्की खान की बोलेरो उसी रात चोरी हो गई। हालांकि कुछ ही देर बाद इस चोरी का पता चालक को चल गया। चालक ने पुलिस को सूचना दी तो गाजीपुर के निकट पुलिस ने बोलेरो को बरामद कर दिया। इसी मामले में गाजीपुर से आई पुलिस ने महलीपुर और कहिनौर से छह लोगों को उठा लिया। इस मामले में मुकामी पुलिस ने कोई जानकारी होने से अनभिज्ञता जताया।