फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   चोरी के मंगलसूत्र के तीन महिलाएं धराई

चोरी के मंगलसूत्र के तीन महिलाएं धराई

Wed, 28 Mar 2018 12:03 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
चोरी के मंगलसूत्र के तीन महिलाएं धराई
कोतवाली पुलिस ने एक महिला के मंगल सूत्र की चोरी के मामले में मंगलवार को तीन महिलाओं को चोरी के मंगलसूत्र के साथ अमिला मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बोझी निवासी शीला पत्नी वीरेंद्र नाथ यादव 24 मार्च को अपने बच्चों का रिजल्ट लेने ऑटो से घोसी स्थित स्कूल आ रही थी। ऑटो में सफर के दौरान ही पहले से सवार महिलाओं ने उनका मंगल सूत्र चुरा लिया। मंगलसूत्र चोरी होने की तहरीर पर पुलिस ने तीनों महिलाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अमिला मोड़ से तीन महिलाओं को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से मंगलसूत्र बरामद हो गया। मंगलसूत्र शीला का था। पुलिस क अनुसार पकड़ी महिलाएं बनगांवा गांव की निवासी गुड़िया पुत्री जोधा, राजमती पत्नी जोधा और सीमा पुत्री विशाल हैं। पुलिस ने तीनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed