फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नसीरपुर कांड में हत्यारोपी ने किया समर्पण

नसीरपुर कांड में हत्यारोपी ने किया समर्पण

Mon, 10 Jul 2017 11:11 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
नसीरपुर कांड में हत्यारोपी ने किया समर्पण
मऊ। मस्जिद में मांस फेंकने और हत्या के मामले में आरोपी अभय सिंह उर्फ दरोगा सिंह पुत्र नंदकिशोर सिंह ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। सीजेएम प्रमोद कुमार सिंह ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया। आत्मसमर्पण करने वाला आरोपी अभय सिंह सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कहिनौर गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन

मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र नसीरपुर गांव का है। बता दे कि सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में 22 जून 2017 की रात्रि में दो मोटर साइकिल पर सवार पांच लोग पहुंचे। तथा मस्जिद में प्रतिबंधित मांस फेंक दिए। विरोध करने पर मस्जिद में मौजूद मुहम्मद यूनुस को गोली मार कर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मुहम्मद यूनुस की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरक्षा की दृष्टिकोण से नसीरपुर गांव में फोर्स तैनात कर दिया। पुलिस की विवेचना में कैथवली गांव निवासी रमेश सिंह काका , कहनौर गांव निवासी अभय सिंह उर्फ दरोगा सिंह का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने रमेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तथा अभय सिंह उर्फ दरोगा सिंह की गिरफ्तार के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान सोमवार को अभय सिंह ने अपने अधिवक्ता अमरनाथ सिंह के माध्यम से सीजेएम कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। सीजेएम ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed