फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जालसाजी और लूट के आरोपियों ने किया समर्पण

जालसाजी और लूट के आरोपियों ने किया समर्पण

Thu, 22 Jun 2017 11:27 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
जालसाजी और लूट के आरोपियों ने किया समर्पण
मऊ। जालसाजी और लूट के मामले में तीन आरोपियों ने गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। इस दौरान सीजेएम प्रमोद कुमार सिंह ने केस डायरी का अवलोकन करने के बाद सभी को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन

पहला मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है। बालमुकुंद सिंह की तहरीर पर कोर्ट के आदेश पर परदहां ब्लाक के वीडीओ सहित कई लोगों के विरुद्व जालसाजी करके मोटरसाइकिल के नंबर को बोलेेरों दिखाकर सरकारी धन का गबन करने के मामले में आरोपी परदहां ब्लाक में बाबू के पद पर कार्यरत वर्तमान में दोहरीघाट ब्लाक में तैनात कोतवाली घोसी क्षेत्र के पिड़ऊत सिंहपुर गांव निवासी लल्लन राय पुत्र कोदई राय ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। सीजेएम ने उन्हे न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया, तथा जमानत अर्जी खारिज कर दिया। आरोपी की ओर से जिला जज की कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी गई। अर्जी पर दोनों पक्षों को सुनने के बाद जिला जज ने 24 जून की तिथि नियत कर दिया। दूसरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। लूट और धकमी के मामले में आरोपी सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पखईपुर गांव निवासी राहुल सिंह पुत्र अरुण सिंह और कैथवली गांव निवासी रितेश पुत्र हीरा यादव ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। सीजेएम ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed