{"_id":"5cc9e850bdec2207626c3306","slug":"81556736080-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौल को लेकर विपणन निरीक्षक से की अभ्रदता, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तौल को लेकर विपणन निरीक्षक से की अभ्रदता, मुकदमा दर्ज
तहसील क्षेत्र के गांगेबीर स्थित विपणन शाखा पर बुधवार को तौल कराने को लेकर दो लोगों ने विपणन निरीक्षक से अभद्रता कर बैठे। जिसको लेकर विपणन निरीक्षक ने मधुबन थाने में एक नामजद सहित दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी। जहां पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा कर लिया।
विज्ञापन
दर्ज मुकदमे के अनुसार विपणन निरीक्षक अमरदीप दुबे ने आरोप लगाया कि बुधवार को दुबारी निवासी अखिलेश सिंह एक अन्य व्यक्ति के साथ केंद्र पर पहुंचे। जहां उनके द्वारा कुछ किसानों को गेंहू क्रय करने की बात कही गई। जिस पर विपणन निरीक्षक द्वारा नियमानुसार तौल करने की बात कही। इस बात से नारात अखिलेश सिंह तथा एक अन्य व्यक्ति ने उनसे अभद्रता कर दिया। इससे क्रय केंद्र पर दो से तीन घंटे तक तौल नहीं हो सकी। वहीं दूसरे पक्ष से अखिलेश सिंह ने विपणन निरीक्षक पर घटतौली का आरोप लगाते हुए कहा कि क्रय केंद्र पर घटतौली की जाती है। जिसकी शिकायत उसके द्वारा जिले के अधिकारियों से करने से नाराज होकर विपणन निरीक्षक द्वारा उसे फसाया जा रहा है। उधर विपणन निरीक्षक ने मधुबन थाने में अखिलेश सिंह तथा एक अन्य के खिलाफ अभद्रता तथा कामकाज में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।