{"_id":"5c3a2b93bdec223604733c91","slug":"61547316115-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख अंग्रेजी शराब संग दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लाख अंग्रेजी शराब संग दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो कोपागंज। थाना क्षेत्र के डांडी मोड़ के पास से शनिवार की तड़के सुबह मुखबिर की सूचना पर मुकामी पुलिस ने स्वाट टीम प्रथम के सहयोग से दो तस्करों को 40 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। बरामद शराब लगभग दो लाख रुपयों की है जो बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने दोनों शराब तस्करों पर केस दर्ज कर लिया है। जबकि एक फरार है।
पुलिस के अनुसार डांडी तिराहा पर स्वाट टीम प्रथम प्रभारी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस वाहनों की तलाशी लेने लगी। सुबह साढ़े चार बजे करीब आजमगढ़ की तरफ से आ रही बिना नंबर की सफेद स्कार्पियो को रोका और कार की तलाशी लेने लगी। कार के पिछले हिस्से में 40 पेटियों में कुल 1920 शीशी अरुणाचल प्रदेश की बनी ‘क्रेजी रोमियो’ शराब मिली। पकड़े गए अभियुक्तों में अंबेडकर नगर जिले के थाना इब्राहिमपुर के यादवपुर गांव निवासी अंकुश पांडेय पुत्र राम शुभग पांडेय तथा जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर निवासी मोहम्मद अफरोज पुत्र स्व. अहमद है। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी अमर बहादुर दुबे पुत्र जयप्रकाश दुबे अंबेडकर नगर जिले के भगवतीपुर काशीपुर का निवासी है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।