फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सड़क हादसों में एक बाइक सवार की मौत, दो जख्मी

सड़क हादसों में एक बाइक सवार की मौत, दो जख्मी

Fri, 09 Nov 2018 10:01 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में एक बाइक सवार की मौत, दो जख्मी
मऊ। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं के चलते एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो बाइकों की टक्कर के कारण दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भेज दिया गया।
विज्ञापन

मधुबन संवाददाता के अनुसार मधुबन बेल्थरा रोड मार्ग स्थित कमलसागर के पास गुरुवार देर रात अनियंत्रित बाइक के पलटने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राजीव कुमार (23) पुत्र कृष्ण कन्हैया निवासी उमा नगर देवरिया मधुबन बेल्थरा रोड मार्ग से जा रहा था। वह जैसे ही कमलसागर के पास पहुंचा कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इससे बाइक सवार घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं चिरैयाकोट संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कमालुद्दीनपुर मुहल्ला स्थित पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जबकि घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों को सदर अस्पताल भेज दिया गया। घायल बाइक सवार प्रमोद राम (30) पुत्र रुपचंद आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के समेंदा गांव का निवासी है। उसके साथ बाइक पर उसके गांव का जगरनाथ राम (25 ) सवार था। दोनों किसी काम से चिरैयाकोट बाजार आए थे। गुरुवार की रात आठ बजे के करीब घर वापस लौटते समय जैसे ही उसकी बाइक कमालुद्दीनपुर गांव के सामने पहुंची, तभी आजमगढ़ की तरफ से आ रही बाइक उसकी बाइक से टकरा गई। घायलों को बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीप से टकराकर बाइक सवार दो घायल
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के मधुबन-मऊ मार्ग पर स्थित मां वन सत्ती मंदिर के समीप शुक्रवार दोपहर सवारी जीप की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। लोगों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को सीएचसी फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। मधुबन कस्बा निवासी सचिन (18) पुत्र नंदू गुप्ता व गोलू (19) पुत्र संजय एक ही बाइक पर सवार होकर तिनहरी से मधुबन की तरफ जा रहे थे। ये दोनों जैसे ही शहीद इंटर कॉलेज के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रही एक सवारी जीप की चपेट में आ गये जिससे दोनो को गंभीर चोटें आयी। लोगों ने घायलों को सीएचसी फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जिला अस्पताल लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed