फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बोलेरो की टक्कर में बाइक सवार की मौत, साथी घायल

बोलेरो की टक्कर में बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Wed, 24 Apr 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो की टक्कर में बाइक सवार की मौत, साथी घायल
इंदारा (मऊ)। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा शिव चट्टी के पास बुधवार को बोलरो और बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ग्रामीणों ने 100 डायल पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई। बोलेरो टक्कर के बाद एक पेड़ से जा कटराई।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा शिव चट्टी के पास बुधवार को तीन बजे मझवारा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने मऊ के तरफ से आ रहे बाइक को टक्कर मार दिया। इस घटना में बाइक सवार मधुबन थाने के जजौली गांव निवासी महेश सोनी (26) पुत्र धर्मू राजभर और उसके रिश्तेदार मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के गायत्री बिहार पिंटू पार्क मुरार गिर्द निवासी महेंद्र सोनी (25) पुत्र विष्णु शंकर सोनी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महेंद्र सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड से हुई। घायल को ग्रामीणों ने 100 डायल पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, बोलेरो सड़क के किनारे पेड़ से टकराने के बाद वहीं फंस गयी। ग्रामीणों के अनुसार बोलेरो मे दो लोग सवार थे। हादसे के बाद वे मौके से फरार हो गये। पुलिस बोलेरो को कब्जे में लेकर थाने ले गई । पुलिस ने बोलेरो चालक के विरद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed