फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की छापेमारी ,30 किलोनकली पेड़ा पाया गया

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की छापेमारी ,30 किलोनकली पेड़ा पाया गया

Sun, 26 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की छापेमारी ,30 किलोनकली  पेड़ा पाया गया
मऊ। रक्षाबंधन त्योहार के अवसर पर मिलावटी मिठाई पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चिरैयाकोट बाजार और करहा में मिठाई की कई दुकानों पर छापेमारी कर 30 किलो नकली पेड़े बरामद किए। इनके नमूनों को अधिकारियों ने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।
विज्ञापन

टीम ने करहा बाजार में संसार स्वीट नामक एक मिठाई की दुकान पर छापा मारा। यहां पर पेड़ा का नमूना टीम के अधिकारियों ने लिया तो वह पहली ही नजर में नकली नजर आया। वजन कराने पर वह 30 किलो निकला। अधिकारियों ने इस पेड़े को मिट्टी खोदवाकर उसके नीचे दबवा दिया। टीम के अधिकारियों ने संसार स्वीट के मालिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया। टीम ने चिरैयाकोट में दिनेश मद्धेशिया की दुुकान से बरफी, चिरैयाकोट से जायसवाल स्वीट हाउस से बरफी , करहा से क्वालिटी स्वीट्स से खोवा, जमालपुर से नंदिनी स्वीट्स से छेना मिठाई, बढ़ुआगोदाम से बाबू लाल यादव, विनोद और बृजेश यादव से भैंस का दूध के नमूने लिया।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी श्रवण त्रिपाठी के निर्देश पर सचल दस्ता के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश दीक्षित , खाद्य सुुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार यादव, जयहिंद राम, मु. नसीम खान, रामानंद और बिंदू पांडेय शामिल रहे। अभिहित अधिकारी श्रवण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed