फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दो बाइकों की टक्कर, एक बाइक सवार की मौत

दो बाइकों की टक्कर, एक बाइक सवार की मौत

Tue, 19 Mar 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर, एक बाइक सवार की मौत
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सूरजपुर बाजार स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने मंगलवार की रात दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दरगाह बाजार जा रहे बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोटे आई। इस दौरान उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक दु्र्घटना के बाद गिरे, इस दौरान उन्हे चोटे भी आई। लेकिन दुर्घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। मृत युवक हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

मृत बाइक सवार युवक राजेंद्र सोनकर 21 दोहरीघाट थाने के रसूलपुर खटिक टोला निवासी गिरानी सोनकर का पुत्र था। मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे के करीब युवक अपनी बाइक से दरगाह बाजार किसी काम से जा रहा था। इस दौरान जैसे ही उसकी बाइक सूरजपुर बाजार स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक राजेंद्र के सिर में चोटे आई। घटना के बाद बाजार में हड़कंम मच गया। लोग जबतक मौके पर पहुंचे, गिरे दूसरी बाइक पर सवार युवक गाड़ी खड़ी किए और वहां से गायब हो गए। जबकि राजेंद्र नहीं उठा। स्थानीय बाजार के लोग घायल को जबतक उपचार के लिए अस्पताल भेजे। उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर युवक के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे थे। पुलिस शव को कब्जे में लेने की कवायद में जुटी थी। समाचार लिखे जाने तक बाजार में रोना पिटना मचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed