{"_id":"5c2baa35bdec222d51418d65","slug":"41546365493-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहों संग पकड़े गए दो संदिग्ध युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहों संग पकड़े गए दो संदिग्ध युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी नगर के कसबाबाजार के एक अधिवक्ता के आवास के पास से सोमवार की देर शाम दस बजे कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को असलहों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है। दोनों युवक बिहार प्रांत के बताए जा रहे हैं।
कसबे के एक अधिवक्ता के मोबाइल पर एक युवक ने फोन कर मुलाकात करने की बात कही। अधिवक्ता ने देर रात मिलने से मना कर दिया। लेकिन युवक का फोन करदिया। युवक ने अधिवक्ता से कहा कि हम आपके दरवाजे पर हैं।इस पर अधिवक्ता ने अजनवी से मिलने से मना कर दिया। इस बीच दोनों युवक सड़क उसपार जाकर अपनी मोटरसाइकिल के पास खड़े हो गए। इस बीच उधर से गुजर रहे कसबा बाजार निवासी दो लोग वहां पहुंच गए। ये लोग उन अजनबी युवकों के वहां खड़े होने का कारण पूछने लगे।इस पर दोनों ने बताया कि हम सब बिहार के रहने वाले है।एक क्रिमिनल केश के सिलसिले में अधिवक्ता कलिकादत्त से मिलने आये है। उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया है।इस बीच गश्त पर निकले कोतवाल वहां पहुंच गए। युवकों की बाइक पर एमपी का नंबर देख कर पुलिस ने युवकों से पूछा। युवक पुलिस के सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने जब दोनों की तलाशी लिया तो उनके पास से असलहा और चाकू मिला। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाये। इधर मंगलवार को अधिवक्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर युवकों के फोन कर मिलने के बाबत पुलिस को जानकारी दिया और अधिवक्ता की सुरक्षा व्यवस्था की मांग किया। कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी इन युवकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को अनुमान है कि इन युवकों से पूछताछ के आधार पर अपराधियों से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं। इस बारे में पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।