फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   गन्ने के खेत में आगजनी, फसल राख

गन्ने के खेत में आगजनी, फसल राख

Sun, 09 Dec 2018 10:27 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
गन्ने के खेत में आगजनी, फसल राख
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बंदी घाट गांव के सिवान में रविवार की दोपहर दो बजे कुछ शरारती बच्चों ने एक किसान के गन्ने के खेत में आग लगा दिया। जिससे एक बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक बच्चे को अपने साथ कोतवाली ले आई, वहीं अन्य बच्चें पुलिस को देखकर फरार हो गए। घटना के बाबत पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दिया है।
विज्ञापन

बंदी घाट निवासी शकील अहमद पुत्र स्व. हाजी कबीर अहमद ने पुलिस को सौंपी गई तहरीर में बताया कि उसका गांव के बाहर सीवान में एक बीघा गन्ना की फसल लगी थी। रविवार की दोपहर दो बजे के करीब 12-13 साल के कुछ बच्चे खेल के पास खेल रहे थे, इसी बीच बच्चों ने खेल में उसके खेत में आग लगा दी। खेत में आग लगने पर सीवान में काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित किसान भी वहां पहुंच गया। उन्होंने इसकी सूचना 100 नंबर डायल पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक बालक को हिरासत में लेकर कोतवाली चली आई। जबकि बाकी बालक वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने इस घटना की लिखित शिकायत कोतवाली पुलिस को दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed