{"_id":"599f139f4f1c1b38268b48ab","slug":"41503597471-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी का विरोध करने पर सफाई कर्मचारी ने मरीज के परिवारीजन को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंदगी का विरोध करने पर सफाई कर्मचारी ने मरीज के परिवारीजन को पीटा
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है, इसको लेकर गुरुवार को आखिरकार सफाई कर्मचारी और भर्ती मरीज के परिवार के सदस्यों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में ले कर थाने गई। जहां दोनों ने सुलह समझौता कर लिया। मरीज के परिवार के सदस्यों ने बताया कि घटना के बाद उसके मरीज का उपचार नहीं किया जा रहा।
जिला अस्पताल के वार्ड नंबर तीन में भर्ती एक मरीज तिलसरी देवी पत्नी सीता राम के परिवार के लोगों से सफाई करने वाले कर्मचारी से विवाद हो गया। मरीज के परिवार के सदस्य दिनेश ने बताया कि सफाई कर्मचारी उनके कहे अनुसार सफाई नहीं कर रहा था। उल्टे भला बुरा बोलने लगा। इसका विरोध करने पर सफाई कर्मचारी की तरफ से कई लोग वहां पहुंचकर उससे हाथापाइ करने लगें। जबकि सफाई कर्मचारी का आरोप है कि मरीज के परिवारीजन गंदगी फैला रहें थे। विरोध करने पर वे उसके उपर हमला बोले। घटना जो भी रही हो सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सरायलखंसी थाने की पुलिस ने मरीज के तरफ से तीन तथा सफाई कर्मचारी की तरफ से दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने गई। पुलिस ने बताया कि थाने पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने आपस में सुलह कर लिया। जबकि मरीज के परिवार के दिनेश उमंग और सतवंत ने बताया कि घटना के बाद से उनके मरीज का उपचार नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाया कि उनके उपर अस्पताल के करीब 12 कर्मचारियों ने मिलकर हमला किया। मारपीट में उमंग को ज्यादा चोटें आई। संपर्क करने पर सीएमएस वृज कुमार ने बताया कि वो लखनऊ है। उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। सुबह आने पर मामले को देखेंगे।