{"_id":"5c13f630bdec225b6130634f","slug":"31544812080-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद पलटा ऑटो, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद पलटा ऑटो, पांच घायल
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के दसई पोखरा के पास शुक्रवार की सुबह सात बजे के करीब साइकिल सवार छात्र और आटो की टक्कर होने से आटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में साइकिल सवार छात्र सहित आटो में सवार पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे टेंपो में सवार होकर देवराजी (65) पत्नी रामनाथ कोपागंज थाना क्षेत्र के जहानिया गांव के साथ मधुबन थाना क्षेत्र के देवसीपुर गांव निवासी बाल किशुन (50) के साथ पोता अर्पित और पोती रूबी के साथ आटो से मऊ आ रहे थे। अचानक दसई पोखरा के पास साइकिल से स्कुल जा रहे 7 वीं का छात्र आलोक यादव (15) पुत्र ओमप्रकाश आटो के सामने आ गया आटो ने साइकिल में टक्कर मार दी और ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। छात्र सहित ऑटो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है।