फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   क्रय केंद्र प्रभारी से अभदता , पुलिस को तहरीर

क्रय केंद्र प्रभारी से अभदता , पुलिस को तहरीर

Fri, 04 May 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
क्रय केंद्र प्रभारी से अभदता , पुलिस को तहरीर
कोपागंज (मऊ)। गेहूं क्रय केंद्र टड़ियांव पर तैनात केंद्र प्रभारी के साथ दूसरे गांव के एक व्यक्ति द्वारा डरा धमकाकर गेहूं खरीदने का दबाव बनाने वाले के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी गई। अभद्रता के बाद क्रय केंद्र प्रभारी ने खरीद बंद कर दिया है। केंद्र पर 12 दिनों से ताला लटका हुआ है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रबंधक ने थानाध्यक्ष कोपागंज को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने को कहा है। कोपागंज थाना क्षेत्र के टड़ियांव स्थित गेहूं क्रय केंद्र पीसीएफ द्वारा संचालित है। गत 23 अप्रैल को केंद्र पर तैनात प्रभारी मोहम्मद मुस्तफा के साथ दूसरे गांव के एक युवक द्वारा अभद्रता पूर्वक व्यवहार करते हुए अपना गेहूं खरीदने का दबाव बनाने लगा। केंद्र प्रभारी द्वारा विरोध किया गया तो उसके साथ अभद्रता की गई। इस बात की तत्काल सूचना केंद्र प्रभारी ने स्थानीय पुलिस व विभागीय उच्चाधिकारियों को देने के बाद खरीद बंद कर दिया। जिससे दूसरे किसान भी अपना गेहूं बिना बेंचे वापस हो गए। तबसे लेकर अब तक केंद्र पर ताला लटका हुआ है। इस मामले को जिला प्रबंधक जयश्री प्रसाद द्वारा गंभीरता से लेते हुए कोपागंज पुलिस को उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed