फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   चार लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

चार लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

Fri, 09 Nov 2018 09:56 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
चार लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के खत्रिपार निवासी एक युवक ने अपनी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर उसके पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया। घोसी कोतवाली के खत्रिपार निवासी दिनेश सिंह ने बताया कि उसकी बहन राधा सिंह की शादी 11 मई को कोतवाली क्षेत्र के सरायगनेश गांव निवासी शिवम सिंह पुत्र राकेश सिंह उर्फ पूर्ण सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही शिवम और उसके परिवार के सदस्य उसकी बहन को दहेज के लिए दबाव बनाने के साथ ही उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने लगे। युवक ने आरोप लगाया कि इस विवाद को लेकर उसकी बहन को जान से मारने की नीयत से उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे फांसी पर लटकाने का प्रयास भी किया। पुलिस ने युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed