फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सब्जी मंडी में दस स्मार्ट मोबाइल चोरी

सब्जी मंडी में दस स्मार्ट मोबाइल चोरी

Sun, 28 Oct 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
सब्जी मंडी में दस स्मार्ट मोबाइल चोरी
मधुबन थाना क्षेत्र के कटघराशंकर तिराहे पर रविवार को चोरों ने लोगों के 10 स्मार्ट मोबाइल पर हाथ साफ कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाला।पीडितों की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी रही। रविवार को भाजपा के मण्डल मंत्री राहुल दीक्षित ,बसपा के पूर्व विधान सभाध्यक्ष विरेंद्र भारती और दुबारी निवासी दीपनारायण सिंह सब्जी मंडी में गए थे। इसी दौरान इन तीनों के मोबाइल पर उचक्कों ने हाथ साफ कर दिया। तीनों ने पुलिस को तहरीर दी। इसी बीच सात अन्य लोग भी चोरी हो जाने की तहरीर लेकर पहुंच गए। किसान सब्जियों को कटघरा शंकर तिराहे पर सडक की दोनों पटरियों पर रख कर बेचते हैं। इसलिए सुबह से दोपहर तक यहां पर काफी भीड़ रहती है। इससे यहां पर इस अवधि तक जाम की स्थिति रहती है। इसका लाभ अराजक तत्व उठाते रहते हैं। एसडीएम निरंकार सिंह ने कोतवाल को कटघरा शंकर तिराहे पर भीड़ भाड़ नियंत्रित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed