फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नहर में डूबने से शराबी युवक की मौत

नहर में डूबने से शराबी युवक की मौत

Sat, 12 May 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
नहर में डूबने से शराबी युवक की मौत
कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव के पास शारदा सहायक नहर में शुक्रवार को सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतक की पहचान पास के गांव मुहम्मदपुर निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
विज्ञापन

गांव के लोग सुबह शारदा सहायक नहर की तरफ गए तो उन्हें नहर मे उतराई हुई एक युवक की लाश दिखी। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया। मृतक की पहचान मुहम्मदपुर बाबूपुर निवासी रमेश राजभर (35) पुत्र साहब के रूप में हुई। मृतक के कपड़े नहर के किनारे पड़े थे। शरीर पर केवल अधोवस्त्र था। गांव वालों के अनुसार मृतक शराब पीने का लती था। इस दौरान मौके पर लोग चर्चा करते दिखे कि युवक संभवत: शराब के नशे में नहर में नहाने गया होगा और गहरे पानी में जाकर डूब गया होगा।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ घोसी अनिल कुमार का कहना था कि मृतक शराब का सेवन करने का आदि बताया जाता है। वैसे उसकी मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल सकेगा। ग्रामीणो के अनुसार अभी चार माह पहले ही उसकी पत्नी होसिला ने पारिवारिक कलह से तंग आकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रमेश के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। अब उनकी परवरिश करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed