फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सभासद को पुलिस ने हिरासत में लिया

सभासद को पुलिस ने हिरासत में लिया

Mon, 29 Apr 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
सभासद को पुलिस ने हिरासत में लिया
कोपागंज थाना क्षेत्र के हकीमपुरा मोहल्ला के एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने वार्ड 9 के सभासद को हिरासत में लिया। दरअसल शनिवार को युवक ने सभासद पर जमीन रजिस्ट्री कराने के बाद रूपये ना देने और जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा था। जिस पर एसपी के निर्देश पर पुलिस सभासद को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

नेयाज अहमद ने बताया कि उसने तीन माह पूर्व अपनी तीन बिस्वा जमीन वार्ड सभासद को 18 लाख रुपये में रजिस्ट्री की थी। सभासद ने उसे साढ़े आठ लाख रुपया देने के साथ शेष राशि एक माह बाद देने को कहा था। एक माह बाद जब वह रुपया मांगने पहुंचा तो सभासद ने इंकार कर दिया। जब वह शुक्रवार को फिर पहुंचा तो सभासद ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। जिस पर वह शनिवार को उसने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर जान माल की रक्षा की गुहार लगाई। रविवार को एसपी के निर्देश पर पुलिस सभासद को हिरासत में लेकर थाने ले आई। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed