फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   युवक ने एसडीएम के सामने दी आत्महत्या की चेतावनी

युवक ने एसडीएम के सामने दी आत्महत्या की चेतावनी

Fri, 29 Mar 2019 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
युवक ने एसडीएम के सामने दी आत्महत्या की चेतावनी
मधुबन। तहसील क्षेत्र के दुबारी में आवंटित आवासीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर एक युवक शुक्रवार को एसडीएम निरंकार सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें अतिक्रमण न हटाने पर युवक ने आत्महत्या की चेतावनी दी। युवक की इस चेतावनी से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। वहीं पुलिस ने युवक की धमकी को गंभीरता से लेते हुए अपने साथ थाने लेते आई। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में मधुबन तहसील क्षेत्र के दुबारी धूस निवासी मुनीब चौहान ने बताया कि पिछले वर्ष के जूलाई माह मे उसके रिहायशी घर को ढहाकर विपक्षियों द्वारा कब्जा कर लिया गया था। तबसे वह भूमि पर कब्जा पाने के लिए लगातार तहसील प्रशासन का चक्कर लगा रहा है। वो जमीन का पैमाइश कराने की मांग को लेकर कई बार ज्ञापन भी दे चुका हैं, बावजूद प्रशासन द्वारा उसकी नहीं सुनी जा रही थी। हर तरफ से हताश होकर वो शुक्रवार को एसडीएम निरंकार सिंह को ज्ञापन सौंपा, जिसमें अतिक्रमण न हटाने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी। इसकी सूचना लगते ही पहुंची पुलिस ने उसको हिरासत मे ले लिया। इस बाबत एसडीएम निरंकार सिंह का कहना है कि पूर्व में एक ही साथ कई लोगों का आवासीय आवंटन किया गया था। अज्ञानतावश मुनीब चौहान दूसरे ब्यक्ति के आवंटित भूमि पर कब्जा कर लिया था। इसी बीच उस जमीन की पैमाइश कराइ गई तथा सभी को ऊचित स्थान पर प्रतिस्थापित करा दिया लेकिन मुनीब चौहान उस जमीन पर जाने से इनकार कर रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed