फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कार और ट्रैक्टर की टक्कर में महिला की मौत

कार और ट्रैक्टर की टक्कर में महिला की मौत

Sun, 10 Feb 2019 11:27 PM IST
pawan singh पवन सिंह
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
कार और ट्रैक्टर की टक्कर में महिला की मौत
सरसेना। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के औसतपुर गांव के पास आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग पर शनिवार की रात 11 बजे कार और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। इस घटना में कार सवार वृद्ध महिला की मौत हो गई। कार सवार लोग बीमार वृद्ध महिला को चिरैयाकोट कसबे में डाक्टर को दिखाने ले जा रहे थे।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के जहानगंज थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में बहन के घर आई विधवा नौशाबा (60 ) की तबीयत शनिवार की देर रात खराब हो गई। रिश्तेदार उसे कार से डाक्टर के पास ले जा रहे थे। औसतपुर के पास पोखरी में मिट्टी गिरा रहे ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई। इससे कार पास में रखे बालू में जा घुसी। कार में सवार कोई भी घायल नहीं हुआ । लेकिन नौशाबा घायल हो गई। जब तक उसे उाक्टर के पास ले जाया गया, उसकी मोत हो गई। नौशाबा ग़ाजीपुर जनपद के मरदह की निवासिनी थी। वह महतवाना स्थित अपने मायके में थी। पति की मौत के बाद वह अपने मायके में ही रहती थी। 4 दिन पूर्व वह आजमगढ़ के जहानांगंज थाने के बबुरा गांव निवासी अपनी बहन नसरीन के यहां गई थी। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर और जेसीबी चालक फरार हो गए। परिजनों ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed