फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया 15 हजार नगद सहित कीमती सामान

ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया 15 हजार नगद सहित कीमती सामान

Sun, 09 Sep 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया 15 हजार नगद सहित कीमती सामान
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति के घर का ताला शुक्रवार की रात को तोड़कर चोर अंदर रखा 15 हजार रुपया नगद के साथ कीमती सामान चुरा ले गए। पीड़ित परिवार को इस घटना की जानकारी शनिवार की सुबह घर वापस लौटने पर हुई। घटना के समय पीड़ित गृह स्वामी अपनी मां का उपचार कराने के लिए गया था।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र के कांझा गांव निवासी राजेश कुमार दुबे पुत्र स्व. जोखन दुबे मऊ में प्राइवेट फर्म में नौकरी करते हैं। इस दौरान वह शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा निवासी अशोक कुमार पांडेय के मकान में किराए पर मकान लेकर परिवार के साथ रहते हैं। बीते छह सितंबर को राजेश अपनी मां का उपचार कराने के लिए चौरीचौरा ट्रेन पकड़कर वाराणसी चले गए। इस बीच चोर उनके मकान के चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे साथ ही कमरे में रखा 15000 रुपया नगद के साथ आभूषण और कीमती सामान चुरा ले गए। मकान में रहने वाले अन्य किराएदार ने राजेश दुबे के घर के चैनल का ताला टूटा देखा और उसने इसकी सूचना राजेश कुमार दुबे को दी। सूचना मिलने पर राजेश दुबे मऊ पहुंचे। मकान की दशा देखने के बाद उन्होंने लिखित प्रार्थना पत्र कोतवाली पुलिस को सौंपा। राजेश ने बताया कि कोतवाली से उन्हें सारहू चौकी पुलिस के पास भेजा गया। यहां चौकी प्रभारी उनके घर पहुंचकर मौका मुआयना किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed