फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पांच फरार हत्यारोपियों के घर पुलिस ने बजाई डुगडुगी

पांच फरार हत्यारोपियों के घर पुलिस ने बजाई डुगडुगी

Sat, 16 Mar 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
पांच फरार हत्यारोपियों के घर पुलिस ने बजाई डुगडुगी
मऊ। सरायलखंसी थाने की पुलिस ने बढ़ुआ गोदाम में बीते दिनों हुई आरटीआई कार्यकर्ता बाल गोविंद सिंह की हत्या के पांच आरोपियों के घरों पर शनिवार को डुगडुगी बजवाई। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के घरों पर धारा 82 का नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन

बता दें कि बढ़ुआ गोदाम निवासी बाल गोविंद सिंह की हत्या 16 जनवरी 2019 को अल सुबह कर दी गई थी। इस हत्याकांड में कैथौली गांव निवासी माफिया रमेश सिंह काका ,डांड़ी गांव निवासी लालू यादव, पलिया गांव निवासी हरिकेश यादव, बढ़ुआ गोदाम निवासी शैलेंद्र यादव, गुड्डू यादव, अभिमन्यु, सतीश उर्फ दादू, मरदह गाजीपुर निवासी घनश्याम गुप्ता, सिकठिया निवासी राकेश यादव सहित नौ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में शैलेंद्र यादव गुड्डू यादव, अभिमन्यु और सतीश पहले ही जेल जा चुके हैं। जबकि रमेश सिंह काका, लालू यादव, राकेश यादव, हरिकेश यादव घनश्याम गुप्ता तभी से फरार चल रहे हैं। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों पर दबिशें दीं। लेकिन असफल रही। मुकदमे के विवेचक एसओ प्रदीप मिश्र ने अदालत में धारा 82 का आदेश पारित करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। अदालत से आदेश पारित हो जाने के बाद विवेचक ने रमेश सिंह काका के घर कैथौली में ,राकेश के गांव सिकटिया में, हरिकेश यादव के गांव पलिया में, लालू यादव के घर डांड़ी में तथा घनश्याम गुप्ता के गांव गाजीपुर जिले के मरदह में डुगउुगी बजवाई। पुलिस ने सभी आरोपियों के घरों पर 82 का नोटिस चस्पा किया। विवेचक ने बताया कि फरार आरोपियों के घरों पर 82 का नोटिस चस्पा किया गया। अब नियमानुसार उनके घरों पर कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed