फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बाइक सवार मनबढ़ों ने रोडवेज बस चालक परिचालक को पीटा

बाइक सवार मनबढ़ों ने रोडवेज बस चालक परिचालक को पीटा

Sun, 17 Feb 2019 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार मनबढ़ों ने रोडवेज बस चालक परिचालक को पीटा
मधुबन। मधुबन बेल्थरा रोड मार्ग पर जाम के चलते पास न दे पाने के कारण बाइक सवार तीन मनबढ़ों ने रोडवेज बस चालक और परिचालक को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी पाते ही एसडीएम और सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन देकर बस को आगे के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के लाटघाट निवासी रोडवेज बस चालक विशाल राय और जीयनपुर निवासी परिचालक संतोष विश्वकर्मा दोहरीघाट से बस लेकर बेल्थरारोड जा रहे थे। मधुबन कसबा में पहुंचे तो वहां लंबा जाम लग गया । बस के पीछे आ रहे बाइक सवार तीन युवकों को रोडवेज बस चालक पास नहीं दे पाया। बाइक सवार मनबढ़ युवक रोडवेज बस का पीछा करने लगे तथा दुबारी मोड़ पहुंच कर चालक को मारने पीटने का प्रयास किए लेकिन चालक ने बस आगे बढ़ा दिया जिससे मनबढ अपने मनसूबे में सफल नहीं हो पाए। इसके बाद फतहपुर मंडाव बाजार में बस को रोककर चालक और परिचालक को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिए। बीच रोड पर रोडवेज बस चालक और परिचालक को मारते पीटते देख वहां मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने मनबढ युवकों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वे फरार होने में कामयाब हो गए। बस चालक और परिचालक ने घटना पर आक्रोश जताते हुए बस को आगे ले जाने से इनकार कर दिया। घटना की जानकारी जैसे ही एसडीएम निरंकार सिंह ,क्षेत्राधिकारी श्वेता आशुतोष ओझा को हुई तो वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। दोनों घायलों का प्राथ्ज्ञमिक उपचार कराया गया । अधिकारियों ने आरोपियों की तलाश कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने का आश्वासन चालक और परिचालक को दिया तब जाकर बस आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed