{"_id":"6aba7337fbf6a75b650db945","slug":"three-persons-have-been-named-in-the-courts-order-for-the-murder-of-a-youth-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-154648-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: युवक की हत्या का आरोप, कोर्ट के आदेश पर तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: युवक की हत्या का आरोप, कोर्ट के आदेश पर तीन नामजद
विज्ञापन
बहादराबाद। लखीमपुर खीरी के रहने वाले 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गंगनहर में डूबने से मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। कोर्ट के आदेश पर बहादराबाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मां ने बेटे की हत्या कर शव गंगनहर में फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, लखीमपुर खीरी जिले के मितौली थाना क्षेत्र के अबगवां गांव निवासी मीरा देवी ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका बेटा गुलशन का गांव की ही युवती से प्रेम प्रसंग था। जनवरी 2026 में युवती के पिता विश्राम ने उनके घर पहुंचकर गुलशन को रोकने की धमकी दी थी। 14 फरवरी 2026 को महेन्द्र और ब्रिजेश गुलशन को सिडकुल में काम दिलाने के बहाने साथ ले आए थे। गुलशन के पास अपना मोबाइल फोन नहीं था। उसकी आईडी पर एक सिम ब्रिजेश के फोन में चलता था। इसी नंबर से गुलशन से कई बार बात की। आरोप है कि महेन्द्र और ब्रिजेश अक्सर गुलशन से बात नहीं कराते थे। इस बीच गुलशन की प्रेमिका की 28-29 अप्रैल को शादी हो गई। इसके बाद भी दोनों के बीच बातचीत होती रही। इसका पता शिवांकी के पिता विश्राम समेत महेन्द्र और ब्रिजेश को भी था।
आरोप है कि 24 मई की सुबह ब्रिजेश ने फोन कर बताया कि गुलशन बहादराबाद के पास गंगनहर में डूब गया है। अगले दिन मृतक के पिता हरिद्वार पहुंचे। महेन्द्र और ब्रिजेश उन्हें रेगुलेटर पुल के पास गंगनहर पर ले गए और बताया कि गुलशन इसी नहर में डूबा है। मीरा देवी ने बताया कि दबाव बनाने पर ब्रिजेश ने 30 मई को अपने फोन से गुलशन की दो फोटो दीं। उनका आरोप है कि पहली फोटो में गुलशन के माथे, भौंह के ऊपर, दाईं आंख, नाक और बाएं कान के पास खून दिखाई दे रहा था। आरोप लगाया कि गुलशन की हत्या कर शव गंगनहर में फेंका गया है। विश्राम, महेन्द्र और ब्रिजेश में हत्या में शामिल है। विश्राम के कहने पर घटना की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --