{"_id":"5c290620bdec2256a32f0212","slug":"191546192416-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के चकसहजा गांव में रविवार की शाम पांच बजे के करीब ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृत युवती बीए की छात्रा थी। घटना के समय वह चक्की से गेंहू पिसाकर अपने घर लौट रही थी। युवती की मौत की सूचना मिलने पर उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। साथ ही ट्रैक्टर को थाने भेजा।
चिरैयाकोट थाना और मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र में चकसहजा गांव मौजूद है। गांव निवासीे रोशनी 22 पुत्री शिवजीत प्रसाद रविवार शाम लगभग पांच बजे के करीब गांव में मौजूद चक्की पर गेंहू पिसाने के लिए गई थी। शाम को वापस लौटने के दौरान जैसे ही वह घर से कुछ दुर पहले पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। इस दौरान रोशनी का शरीर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर कुचल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रोशनी के परिवार के सदस्यों को जैसे ही उसकी मौत की सूचना मिली वो दहाड़े मारकर रोने लगें। दूसरी तरफ घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। जबकि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवती के घर पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना देने पर मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्टँ दर्ज नहीं थी।