फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   गला दबाकर की गई थी महिला की हत्या

गला दबाकर की गई थी महिला की हत्या

Mon, 12 Nov 2018 10:41 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
गला दबाकर की गई थी महिला की हत्या
कोपागंज। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बशारतपुर में शनिवार की सुबह लूम वाले कमरे में मृत पाई गई महिला की मौत गला दबाने से हुई थी। मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हो गया। महिला के ससुराल वालों ने लूम चलाने समय गले में दुपट्टा फंस जाने से मौत हो जाने की बात बताई थी। पुलिस ने ससुर और पति को हिरासत में ले लिया था। इस मामले में पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस का दावा है कि मायके वालों की तरफ से उसे कोई तहरीर मिली ही नहीं है।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी कुर्थीजाफरपुर के नई बस्ती पारा निवासी मुहम्मद नोमान अपनी पुत्री नुशरत जहां की शादी वर्ष 2005 में बशारतपुर के एखलाक अहमद पुत्र मौलवी अताउल्लाह से किया था। शादी के बाद से ही एखलाक पत्नी के साथ अपने पिता से अलग रहने लगा। परिवार वालों के अनुसार नुसरत शनिवार की सुबह लूम चला रही थी उसी समय अचानक लूम के चक्के में नुसरत का दुपट्टा फंस गया और उसकी मौत हो गयी। लेकिन महिला के पिता ने अपनी पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। मायके वालों के अनुसार पुलिस मौके पर पहुंच शव को घर के बाहर निकलवाया तो नुसरत के गले पर रस्सियों का काला निशान था।
विज्ञापन

पुलिस ने उसी समय ससुर मौलवी अताउल्लाह व पति एखलाक को हिरासत में ले लिया था और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पीएम रिपोर्ट आते ही यह स्पष्ट हो गया कि महिला की मौत गला कसने से हुई है। उधर पुलिस तीन दिनों से पति ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बाबत सीओ नंद लाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला की मौत गला कस जाने से हुई है। हिरासत में लिए गए पति व ससुर से पुलिस पूछताछ कर रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed