फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आपसी विवाद में दो पक्ष भिड़े, सात घायल

आपसी विवाद में दो पक्ष भिड़े, सात घायल

Sat, 20 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
आपसी विवाद में दो पक्ष भिड़े, सात घायल
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के बरईपुरा माऊरबोझ गांव में शुक्रवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से तीन तथा दूसरे पक्ष से चार घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। बरईपुरा माऊरबोझ गांव में शुक्रवार को रंजिश को लेकर रामभजन चौहान पुत्र बालचंद और श्याम बहादुर चौरसिया पुत्र श्रवण के बीच लाठी डंडे से मारपीट हो गई। झगड़े के बाद एक पक्ष से श्यामबहादुर चौरसिया, गंगा पुत्र श्रवण, अनिल चौरसिया पुत्र गंगा, सूरज चौरसिया पुत्र श्यामबहादुर को चोट आई। दूसरे पक्ष से रामभजन चौहान, पत्नी पुष्प एवं पुत्र नवीन को चोट आई। इस पर एक पक्ष से श्यामबहादु चौरसिया ने रामभजन चौहान,आकाश,नवीन सहित चार के विरुद्ध और दूसरे पक्ष से राभजन चौहान ने श्यामबहादुर चौरसिया, अनिल चौरसिया, गंगा व सूरज चौरसिया के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed