फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   महिला से मारपीट के आरोप में पति सहित पांच पर मुकदमा दर्ज

महिला से मारपीट के आरोप में पति सहित पांच पर मुकदमा दर्ज

Wed, 13 Mar 2019 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
महिला से मारपीट के आरोप में पति सहित पांच पर मुकदमा दर्ज
मधुबन। थाना क्षेत्र की परसूपुर गांव की एक महिला की शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने उसके पति सहित पांच के विरुद्ध मारपीट और प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया। दर्ज मुकदमे के अनुसार बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के वाराडीह लवाई पट्टी निवासी मुन्नी लाल की पुत्री उर्मिला की शादी 2011 मधुबन थाना क्षेत्र के फतहपुर तालचवर निवासी सुनील पुत्र रमाकांत से हुई थी। पीड़िता उर्मिला का आरोप है कि शादी के कुछ साल तक उसके पति तथा उसके ससुराल पक्ष का उसके प्रति व्यवहार ठीक रहा। लेकिन बाद में उसके पति का संबंध दूसरी महिला से हो गया। जिसका विरोध करने पर उसका पति तथा उसके सास, ससुर, देवर, ननद उसके साथ अक्सर मारपीट कर उसे प्रताड़ित करते है। साथ ही इन लोगों ने जलाकर मार डालने का प्रयास भी किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति सुनील, ससुर रमाकांत, देवर अनिल, ननद सपना, सास कमली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed