{"_id":"5c572002bdec22089f03b470","slug":"181549213698-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे परिषदीय विद्यालयों के परिसर से गुजरे विद्युत तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे परिषदीय विद्यालयों के परिसर से गुजरे विद्युत तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिले के विभिन्न इलाकों के परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के परिसर से गुजरे हाईटेंशन तार दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। इसके चलते शिक्षक, छात्र और अभिभावक हमेशा दहशत में रहते हैं। गत 26 जनवरी को जिले के एक स्कूल में विद्युत तार से तीन बच्चे और एक शिक्षक झुलस गए। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों ने सबक लेने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है।
दशकों से जिले के विभिन्न इलाकों के सरकारी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के परिसर से होकर विद्युत तार गुजरे हैं। कई विद्यालयों के परिसर में ट्रांसफार्मर भी लगे हैं, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते तार हटाने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ओन्हाइच,प्राथमिक विद्यालय उस्मानपुर, प्राथमिक विद्यालय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय कहिनौर के परिसर से गुजरे हाईटेंशन तार से शिक्षक तथा छात्र दहशत में जी रहे हैं। तेज हवा चलने के दौरान स्पार्किंग होती है।
गत 26 जनवरी को कहिनौर गांव स्थित एक मान्यता प्राप्त विद्यालय के परिसर से गुजरे विद्युत तार से हुई स्पार्किंग के दौरान तीन बच्चे और एक शिक्षक झुलस गए थे। इस संबंध में अभिभावक रामकिशुन, कालिका, महेंद्र, सुबोध, महेश का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया लेकिन विद्युत तार को हटवाया नहीं जा सका है। बढुआगोदाम संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डुमरांव नंबर एक, दो प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय,इमिलियाडीह, उच्च प्राथमिक मुंगेसर, रकौली, बहरीपुर सहित विभिन्न इलाकों के परिषदीय विद्यालयों के परिसर से होकर विद्युत तार गुजरा है। तेज हवा बहने पर स्पार्किंग के दौरान शिक्षक तथा छात्र दहशत में जी रहे हैं। रानीपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के पीरुवा स्थित प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के परिसर से होकर विद्युत तार गुजरा है। परिसर में ही खंभे पर ट्रांसफार्मर लगा है। शिकायत के बाद भी न तो विद्युत तार और न ही ट्रांसफार्मर को हटवाया नहीं जा सका है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से बिना नो ड्यूज लिए ही विद्यालय भवन का निर्माण करा दिया गया है। विद्युत तार को हटवाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को खर्च वहन करना होगा।
सुबोध कुमार
अधिशासी अभियंता विद्युत