फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   टेंपो में धक्का मारने वाले बस ड्राइवर सहित पांच उपद्रवी गिरफ्तार

टेंपो में धक्का मारने वाले बस ड्राइवर सहित पांच उपद्रवी गिरफ्तार

Sat, 29 Sep 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
टेंपो में धक्का मारने वाले बस ड्राइवर सहित पांच उपद्रवी गिरफ्तार
रतनपुरा(मऊ)। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुहवा मोड़ पर हुई घटना के तीसरे दिन शनिवार को विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लटका रहा। तीसरे दिन शनिवार को भी आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल रहा। पुलिस ने बस ड्राइवर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुरा के छात्रों ने प्रार्थना कर वाराणसी में इलाज करा रहे बच्चों के शीघ स्वस्थ होने की प्रार्थना किया।
विज्ञापन

हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुहवा मोड़ पर हुई घटना के तीसरे दिन मेउ़डी, सिकारिया, मोहम्मदपुर बरहिया, करउत, मऊ कुबेर सहित विभिन्न गांवों में दहशत का माहौल दिखा। लोग सिर्फ एक ही चर्चा करने में मशगूल दिखे कि उपद्रवियों की सूची में किसका नाम है ,किसका नहीं। विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लटकता मिला। बता दें कि मुहवामोड़ पर नीजी बस के धक्के से टेंपो सवार कई स्कूली बच्चे घायल हो गए थे। इनमें तीन की हालत गंभीर है। इनमें दो का इलाज वाराणसी के बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में चल रहा है। जबकि एक बच्ची की इलाज यहां एक नर्सिंग होम में चल रहा है। इस घटना को लेकर उड़ी अफवाह में चार बच्चों की मौत की खबर से लोग आक्रोशित हो उठे थे। लोगों ने स्कूल की बाउंडी ढहाने से लेकर तोड़ फोड़ करने तथा पथराव करने की हदें पार कर दिया। एसओ हलधरपुर का सराकरी वाहन, 100 डायल वाहन एक पुलिस की एक बाइक को आग के हवाले कर दिया था। पुलिस ने तीन मुकदमों के तहत 24 नामजद लोगों तथास 900 अज्ञात उपद्रवियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उपद्रवियों की तलाश में विभन्न स्थानों पर दबिशें दे रही है। पुलिस ने इस प्रकरण में चार उपद्रवियों और नीजी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनका चालान अदालत में कर दिया। जहां से इन सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed