{"_id":"5b85987742c79246382cfcba","slug":"181535481975-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर अंगूठी रखने का आरोप लगा सराफा ने मचाया शोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पर अंगूठी रखने का आरोप लगा सराफा ने मचाया शोर
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। मधुबन नगर पंचायत के आदर्श नगर वार्ड स्थित एक सराफा कारोबारी ने महिला ग्राहक पर अंगूठी चुराने का आरोप लगाते हुए पुलिस को बुलाया। जांच के दौरान सीसी टीवी फुटेज में जब अंगूठी चोरी की पुष्टि नहीं हुई तो पुलिस ने महिला को जाने दिया।
मधुबन नगर पंचायत में मौजूद एक सराफा कारोबारी की दुकान पर एक बजे के करीब एक महिला अंगूठी खरीदने के लिए पहुंची। कुछ देर तक अंगूठियों को देखने के बाद महिला ने एक भी अंगूठी पसंद न होने की बात कहकर वापस लौटने लगी। इस दौरान दुकानदार ने पुन: आभूषण को तौला, इस दौरान सात ग्राम वजन कम था। दुकानदार ने महिला पर एक अंगूठी रख लेने का आरोप लगाते हुए, उससे एक और अंगूठी मांगने लगा। लेकिन महिला ने अंगूठी अपने पास होने से इंकार कर दिया। इसके बाद दुकानदार ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दुकानदार से सीसी टीवी कैमरे की फुटेज दिखाने को कहा तो कैमरे में महिला पर अंगूठी रखने के आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने महिला को छोड़ दिया।