फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ललित कुमार होंगे मऊ के नए कप्तान

ललित कुमार होंगे मऊ के नए कप्तान

Wed, 20 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
ललित कुमार  होंगे मऊ के नए कप्तान
विज्ञापन

मऊ। नवागत पुलिस अधीक्षक ललित कुमार को मऊ जिले में होने वाले अपराध विशेषकर बलात्कार और छेड़खानी की घटनाओं को नियंत्रित करना बड़ी चुनौती होगी। सबसे महत्वपूर्ण जिले में आने वाले समय में होने वाले पर्व को सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराना होगा।

बुधवार की देर शाम जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव का स्थानांतरण एसपी रेलवे गोरखपुर के लिए किया गया, साथ ही उनके स्थान पर ललित कुमार नए पुलिस अधीक्षक के रुप में तैनात किए गए। ललित कुमार पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन रहे। बताते चलें कि जिले में हर तरह की अपराधिक घटनाएं हुई है, इसमें एक महिला की हत्या का राजफाश करना भी शामिल है। महिला की हत्या कर उसकी लाश रानीपुर थाना क्षेत्र के रामवन कांझा गांव के सिवान में फेंक गई थी। पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। बीते सप्ताह जिले के लगभग सभी थाना क्षेत्रों में छेड़खानी के साथ बलात्कार की घटनाए ताबड़तोड़ हुई। इसमें सर्वाधिक घटना मधुबन थाना क्षेत्र में घटित हुई थी। ऐसे में नवागत एसपी को छेड़खानी की घटना पर लगाम लगाने के साथ अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त कराकर आरोपियों की गिरफ्तारी कराना, जिले के भूमाफियाओं के विरूद्घ कार्रवाई सुनिश्चत कराना, माफिया किस्म के अपराधियों के विरुद्घ जारी अभियान को जारी रखते हुए उनके विरूद्घ कार्रवाई सुनिश्चत कराना आदि होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed