फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   तिलक समारोह में जमकर हुई मारपीट, तीन घायल

तिलक समारोह में जमकर हुई मारपीट, तीन घायल

Thu, 24 Jan 2019 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
तिलक समारोह में जमकर हुई मारपीट, तीन घायल
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कंधेरी गांव में मंगलवार को आयोजित तिलक समारोह में छेड़खानी की बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से तीन लोग घायल हुए। घायलों की तरफ से थाने में सात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। तीनों घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कंधेरी गांव निवासी रमेश यादव के भाई की तिलक मंगलवार को होनी थी। बताया जाता है तिलक समारोह में आए लोगों के साथ गांव के कुछ मनबढ़ युवक भी पहुंचे थे। तिलक चढ़ने के दौरान मौका मिलने पर युवकों ने महिलाओं के साथ छेड़खानी किया। इस बात की जानकारी होने पर रमेश ने युवकों की हरकत का विरोध किया। तो मनबढ़ युवकों ने उससे विवाद कर लिया। बात बढ़ने पर मनबढ़ों ने रमेश पर हमला कर दिया। इस दौरान रमेश यादव के साथ कंधेरी गांव निवासी दुर्गेश यादव और आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भटौली गांव निवासी रामकृपाल सिंह घायल हुए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इसका लाभ उठाकर हमलावर फरार हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में रमेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने थाने में रिपोर्ट दर्ज की। इसमें कंधेरी गांव निवासी देवनाथ यादव, देवेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, राधेश्याम यादव, दीपक, गनेश, रोशन आदि को नामजद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed